Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

261
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;
“मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे: पीएम @narendramodi”