Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

110
Tour And Travels

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए 2 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को में से प्रत्येक के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“सिकंदराबाद, तेलंगाना में आग के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दिए जाएंगे। घायल लोगों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।