Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने मुंबई के ताड़देव स्थित इमारत में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

100
Tour And Travels

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के ताड़देव स्थित इमारत में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की भी मंजूरी दी। घायल व्यक्तियों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

“मुंबई के ताड़देव स्थित इमारत में आग लगने की घटना से दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना

मुंबई के ताड़देव स्थित इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल व्यक्तियों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।