Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

335
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“शकुंतला चौधरी जी को गांधीवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनके जीवनपर्यन्त प्रयासों के लिये सदैव याद किया जायेगा। सरानिया आश्रम में उनके महान कार्यों ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके दिवंगत हो जाने से दुखी हूं। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति!”