Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

44
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू विश्व स्तर पर असंख्य लोगों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ थे। मानवीय गरिमा और समानता पर उनके जोर को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके निधन से बहुत दु:खी हूं और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”