Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के तुमकूर जिले की सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

321
Tour And Travels

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकूर जिले की सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि दिये जाने की भी घोषणा की है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया हैः

“कर्नाटक के तुमकूर जिले की दुर्घटना हृदयविदारक है। शोक-संतप्त परिवारों के साथ संवेदनायें। घायलों के लिये प्रार्थना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगेः प्रधानमंत्री।”