
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है:
“पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश में एक बस दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। PM @narendramodi”