Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की

8,803
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों की ताजा स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री को यूक्रेन से भारतीय नागरिकों तथा भारत के पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किये गए ऑपरेशन गंगा समेत यूक्रेन की नवीनतम घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि नवीन शेखरप्पा, जिनकी खार्किव में मौत हो गयी है, के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।