Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए

122
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजकीय अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों / शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम आबे की स्मृति को सम्मान दिया, जिन्हें वे अपना प्रिय मित्र और भारत-जापान साझेदारी का एक महान समर्थक मानते थे।

राजकीय अंतिम संस्कार के बाद, प्रधानमंत्री ने अकासाका पैलेस में स्वर्गीय पीएम आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे के साथ एक निजी बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीमती आबे के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी स्नेहपूर्ण मित्रता और भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूर्व प्रधानमंत्री आबे द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किशिदा के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में अपनी संवेदना को दोहराया।