Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों के उत्साह की सराहना की

295
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह भावना देश की एकता और अखंडता की प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जहां उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ बातचीत की थी और उन्हें तिरंगा दिया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में जिस प्रकार का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, वह राष्ट्र की एकता और अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक है। यह भावना अमृतकाल में भारतवर्ष को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है। #HarGharTiranga”

हर भारतीय का तिरंगे से खास रिश्ता है। आज मैंने युवा मित्रों को तिरंगा दिया। उनके चेहरे की मुस्कान सब कुछ कह देती है!