Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

235
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम”