Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

58
Tour And Travels

मुंबई
बॉलीवुड की हॉट मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल, मलाइका औरअर्जुन कपूर का ब्रेकअप की बातें चल रही हैं। यहां तक कि राधिका-अनंत अंबानी की शादी में भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन के साथ नजर नहीं आईं। इसके चलते इन चर्चाओं ने और भी जोर पकड़ लिया है। अब मलाइका अरोड़ा पेरिस में हैं।

मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन के बिना ही मलाइका पेरिस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नेटिज़न्स इस बात से हैरान हैं कि आखिर मलाइका किसके साथ पेरिस पहुंची हैं। इसी बीच कुछ दिनों पहले मलाइका स्पेन गई थीं। तब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में स्पेन वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस फोटो में एक मिस्ट्री मैन नजर आया। यही कारण है कि नेटिज़न्स सोच रहे हैं कि क्या मलाइका फिर से प्यार में हैं।

पिछले कुछ वर्षों में मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसी भी अफवाह थी कि मलाइका और अर्जुन लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार भी करते नजर आए। वे कई कार्यक्रमों में भी एक साथ शामिल हुए लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मलाइका कहीं नजर नहीं आईं लेकिन इस शाही शादी में अर्जुन मौजूद थे। इसके अलावा एक इवेंट में अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आए। इससे ये तो कन्फर्म हो गया कि इनका ब्रेकअप हो गया।