Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड में मासूस हुए भूकंप के झटकों से दहले लोग

35
Tour And Travels

झारखंड

झारखंड में आज यानी मंगलवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मंगलवार सुबह 6:00 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी भूकंप की तीव्रता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

वहीं, भूकंप के झटकों के कारण घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि,झारखंड में भूकंप की वजह से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से शांत रहने और किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 उत्तर और 88.55 पूर्वी देशांतर पर महसूस किया गया।

बंगाल और ओडिशा में भी भूकंप के झटके
बता दें कि बंगाल और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बगाल की खाड़ी में करीब 91 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। दिल्ली में बीते सात दिनों के अंदर तीन बार भूकंप आ चुका है।