Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंचायत चुनाव : बांटने के लिए लायी साड़ी बण्डल को पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

73
Tour And Travels

आगरा,14 अप्रैल (हि.स)। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लायी गई साड़ियों के बण्डल को पुलिस ने पकड़ा है। अछनेरा पुलिस ने गांव अभेदोपुरा से बुधवार भोर में पकडा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ अछनेरा महेश कुमार के अनुसार पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारी मात्रा में साड़ी, दुप्पटा, मिठाई बांटने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव अभेदोपुरा से एक कमरे से एक हजार साड़ी कमरे से बरामद की गई है। जिस पर एक प्रत्याशी का पर्चा भी लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।