Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

असम के बारपेटा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन

80
Tour And Travels

विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 14507 सहायता और सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण पूर्व निर्धारित 2194 दिव्यांगजनों और 1880 वरिष्ठ नागरिकों के बीच किया जाएगा, जिनकी कुल कीमत 553.82 लाख रुपये है
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा एलिम्को और बारपेटा जिला प्रशासन के सहयोग से दिनांक 08.05.2022 को दोपहर 12:00 बजे एम. सी. कॉलेज प्लेग्राउंड, बारपेटा, असम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत ‘दिव्यांगजनों’ और ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ (आरवीवाई योजना) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायता और सहायक उपकरणों का वितरण करने के लिए एक ‘सामाजिक अधिकारीता शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

विभिन्न श्रेणियों के कुल 14507 सहायता और सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण 2194 दिव्यांगजनों और 1880 वरिष्ठ नागरिकों के बीच किया जाएगा, जिनकी कुल कीमत 553.82 लाख रूपये है। इनका मूल्यांकन बारपेटा जिले के विभिन्न स्थानों पर एलिम्को द्वारा आयोजित मूल्यांकन शिविरों में किया गया था।

इस समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, सुश्री प्रतिमा भौमिक होंगी। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अब्दुल खलीक, संसद सदस्य (लोकसभा), बारपेटा (असम) और श्री नाबा (हीरा) कुमार सरनिया, संसद सदस्य (लोकसभा), कोकराझार (असम) उपस्थित होंगे।