Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बैसाखी के अवसर पर CM सैनी ने आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

22
Tour And Travels

हरियाणा
भारत एक त्योहारों का देश है और हर त्योहार अपने साथ परंपरा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। उन्हीं में से एक प्रमुख पर्व है बैसाखी, जिसे विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत और सिख समुदाय में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बैसाखी के अवसर पर आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।
 
बता दें कि यह पर्व हर वर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है और यह फसल कटाई का प्रतीक है। यह त्योहार पंजाबी और सिख में नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और मुख्य रूप से उत्तर भारत, खासकर पंजाब में मनाया जाता है। यह फसल के मौसम की शुरुआत का भी संकेत देता है।