Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, चुनाव से पहले बीजेपी के सात और नेता बन सकते हैं मंत्री

35
Tour And Travels

बिहार

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार बुधवार को होगा। नीतीश कुमार के नए कैबिनेट में भाजपा कोटे से पांच विधायक मंत्री बन सकते हैं। राजभवन की ओर से विधायकों को शपथ लेने के लिए सूचना दी जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे राजभवन में नये मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के दौरान चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को भी साधने का प्रयास किया जाएगा।

इससे पहले दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा की थी। 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री थे। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बीजेपी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद छोड़ दिया।

भाजपा से 7 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकता है। जाहिर है ऐसे में नए मंत्रियों का कार्यकाल 6-7 महीने का ही होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले संभावित नामों पर चर्चा की थी। पार्टी ने जिन नामों पर चर्चा की उसमें नवल किशोर यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। जीवेश कुमार और अनिल शर्मा में से किसी एक को मंत्री बनाने की चर्चा है। वहीं एक महिला को भी शामिल किया जा सकता है। महिला में कविता देवी का नाम बताया जा रहा है। इनके अलावा भी कुछ अन्य नामों की चर्चा है।

जिलों में प्रवास करेंगे मंत्री
कोर कमेटी की बैठक में यह भी तय हुआ कि चुनावी वर्ष में अब सांगठनिक गतिविधियों को और तेज करना है। भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को कहा गया है कि वे जिलों में जाकर प्रवास करें। सरकार की योजनाओं का कितना क्रियान्वयन हुआ है, इसकी जमीनी स्तर पर समीक्षा करें। मंत्रियों को जिलों में प्रवास करने को कहा गया है।