Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नई टिहरी में 30 सेंटरों पर वैक्सीनेशन ठप

49
Tour And Travels

नई टिहरी, 03 मई (हि.स.)। नई टिहरी जिले में 40 में से 30 सेंटरों पर वैक्सीनेशन का काम ठप हो गया है। सोमवार को सिर्फ दस सेंटरों पर ही लोगों को वैक्सीन लगी, जबकि 30 केंद्रों से लोग बिना वैक्सीन लगाए ही लौट गए। जिले के स्टाक में कोविड वैक्सीनेशन की आज मात्र 800 डोज बची हैं जो सोमवार शाम तक खत्म हो गईं।
अगर सोमवार देर शाम तक यदि वैक्सीन नहीं आती है तो मंगलवार से वैक्सीनेशन का काम ठप हो जाएगा। वैक्सीनेशन की नोडल अधिकारी डा. दीपा रूबाली ने बताया कि अब तक जनपद में 89820 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 18 से 44 उम्र के लोगों के वैक्सीनेश का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए पंजीकरण जारी है। 18 से 44 उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए निरंतर जारी 40 केंद्रों के अलावा 8 जम्बू सेंटरों के बनाने की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट किया जा सके। वैक्सीन आते ही वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू हो जाएगा।