Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शनिवार को लगाएगी शिकायत निवारण शिविर

69
Tour And Travels

नई दिल्ली, 1 मई: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए आगामी शनिवार, 03 मई 2025 को एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड (पालिका केंद्र के निकट), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में नागरिकों को बिजली कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं (नया कनेक्शन, लोड में बदलाव, नाम परिवर्तन), संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, कर्मचारियों के सेवा से जुड़े मामले, जलभराव, स्वच्छता, अपशिष्ट निपटान, सड़क मरम्मत, सामाजिक पेंशन योजनाएं (विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग), बारात घर एवं पार्क बुकिंग जैसी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

एनडीएमसी के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, हेल्पडेस्क, आरडब्ल्यूए, एमटीए और क्षेत्रीय निवासी इस शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं रख सकेंगे। परिषद प्रत्येक माह के पहले शनिवार को इस प्रकार का शिविर नियमित रूप से आयोजित कर रही है।

इसके साथ ही एनडीएमसी ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन “जन सुविधा पोर्टल” भी शुरू किया है, जिसका लिंक परिषद की वेबसाइट www.ndmc.gov.in/complaints.aspx पर उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति जानने और अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।