Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू के खिलाफ अभियान का आयोजन किया

248
Tour And Travels

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने 31 मई, 2022 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ग्रहण ली। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, एनसीसी कैडेटों द्वारा रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और पर्चों का वितरण किया गया तथा तम्बाकू के उपयोग से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सभी प्रकार के उपलब्ध साधनों का उपयोग किया गया।

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में तम्बाकू का उपयोग को कई बीमारियों में बढ़ोत्तरी होने से जोड़ा गया है, जो लोगों की क्षमता में गिरावट और अचानक मौत होने का कारण बनती है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना, लोगों को उनके स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के बारे में बताना तथा लोगों को उनके भविष्य की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

15 लाख से ज्यादा कैडेटों की क्षमता के साथ, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दुनिया का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन है, जो समाज में अपने योगदान के द्वारा व्यापक रूप में सामाजिक जागरूकता अभियान का संचालन करता है।

image0015SGT Hindi News Website