Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री नितिन गडकरी ने ब्राजील के खान और ऊर्जा मंत्री श्री बेंटो अल्बुकर्क से मुलाकात की

282
Tour And Travels

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व ब्राजील के खान और ऊर्जा मंत्री श्री बेंटो अल्बुकर्क कर रहे थे। श्री नितिन गडकरी ने एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की, जिसमें ब्राजील के चीनी, इथेनॉल और ऑटोमोबाइल उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WTO9.jpg

श्री गडकरी ने दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए इथेनॉल के उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के सन्दर्भ में भारत और ब्राजील के बीच अधिक सहयोग पर जोर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C6M0.jpg