Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

39
Tour And Travels

हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास की है। आज सुबह करीब 5:30 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस सवार यात्री शादी में शामिल होने बस से आ रहे थे। इसी बीच चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।