Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 146.70 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

66
Tour And Travels

बीते चौबीस घंटों में लगभग 1 करोड़ टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.13 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 37,379 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.05 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में लगभग 1 करोड़ (99,27,797) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 146.70 करोड़ (146,70,18,464से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,57,38,732 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 103,88,236
दूसरी खुराक 97,21,229
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 183,86,265
दूसरी खुराक 169,16,589
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 42,06,433
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 50,31,39,868
दूसरी खुराक 33,88,64,854
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,50,66,883
दूसरी खुराक 15,24,39,814
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,17,14,067
दूसरी खुराक 96,17,4226
कुल   146,70,18,464

 

पिछले 24 घंटों में 11,007 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,43,06,414 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.13 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UCFL.png

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 190 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 37,379 नए मरीज सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034014.jpg

वर्तमान में 1,71,830 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.49 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004RNQ7.png

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,54,302 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.24 करोड़ (68,24,28,595जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.05 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.24 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054C5H.jpg