Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया, वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में

119
Tour And Travels

इंदौर
राऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मधु वर्मा को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आ गया। स्वजन उन्हें तुरंत रिंग रोड स्थित विशेष जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया। विधायक फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्हें 48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गंभीर अटैक आया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति में हल्का सुधार भी हुआ है। वर्मा को हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर आशीषसिंह, पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया भी अस्पताल पहुंचे।
 
आईडीए के अध्यक्ष से विधायक तक का सफर
मधु वर्मा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें शहर को ब्रिजों की सौगात देने के लिए भी जाना जाता है। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें राऊ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था लेकिन वे जीतू पटवारी से हार गए थे। वर्ष 2023 में एक बार फिर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया। इस बार मधु वर्मा ने पटवारी को 35522 मतों से हराया और पहली बार विधायक बने। वे वर्तमान में भाजपा के देवास जिला प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।