Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन’ योजना में इको विषयवस्तु के तहत 6 परियोजनाओं को मंजूरी दी है: श्री जी. किशन रेड्डी

93
Tour And Travels

पर्यटन मंत्रालय ने देश में इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकास के लिए 15 विषयगत परिपथों (सर्किट) में से एक के रूप में इको सर्किट की पहचान की है। मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन में इको विषयवस्तु के तहत 6 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

पर्यटन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और भारतीय जिम्मेदार पर्यटन सोसायटी (आरटीएसओआई) के साथ 27 सितंबर, 2021 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य एक-दूसरे के पर्यटन क्षेत्र में ‘स्थायी पहलों’ को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने व समर्थन करने के उपाय करना और यथासंभव सहयोगात्मक तरीके से काम करना है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया है कि उसने वन व वन्यजीव क्षेत्रों में सतत इको पर्यटन के लिए दिशानिर्देश-2021 जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में इको पर्यटन योजना तैयार करने का प्रावधान है। इसमें इको पर्यटन स्थल का वहन क्षमता विश्लेषण आधारित विवरण शामिल है। इसके अलावा इसमें संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के इको पर्यटन स्थलों की नियमित निगरानी का भी प्रावधान शामिल है।

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।