Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

विद्युत मंत्रालय ने विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा लिया

104
Tour And Travels

विशेष अभियान 2.0 का संचालन लंबित कार्य को कम करने और कार्यक्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है

इस विशेष अभियान के तहत विद्युत मंत्रालय के सीपीएसई कार्यालय और संगठनों को अभियान स्थलों के रूप में शामिल किया गया

विद्युत मंत्रालय अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसई) और संगठनों के साथ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भारत सरकार के विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा ले रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना, आंतरिक निगरानी प्रणाली को मजबूत करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और कार्यक्षेत्रों की सफाई करना है।

इस विशेष अभियान 2.0 के तहत गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा केंद्रीय विद्युत व नवीन    और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री व विद्युत मंत्रालय के सचिव अपने मंत्रालय व इसके संगठनों के अधिकारियों के साथ कर रहे हैं।

विद्युत मंत्रालय में विशेष अभियान 2.0 के तहत अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की रिपोर्ट निम्नलिखित है:

जन शिकायत निपटानों की संख्या: 177

छंटाई की गई फाइलों की संख्या: 16,842

स्‍वच्‍छता अभियान के बाद खाली स्थान (वर्गफुट में): 2,739

उन स्थलों की संख्या, जहां स्वच्छता अभियान को संचालित किया गया: 312