Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ओडिशा से राज्यसभा के उप चुनाव के संबंध में

246
Tour And Travels

ओडिशा से राज्यसभा में एक आकस्मिक रिक्ति है। विवरण इस प्रकार हैः

राज्य सदस्य का नाम कारण रिक्ति की तिथि कार्यकाल
ओडिशा श्री सुभाष चंद्र सिंह इस्तीफा 21.04.2022 02.04.2026

 

  1. आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपरोक्त रिक्ति को भरने के लिए ओडिशा से राज्यसभा का उप चुनाव कराने का निर्णय लिया है:-
क्र. सं. कार्यक्रम तिथियां
  अधिसूचना जारी 26 मई, 2022 (गुरुवार)
  नामांकन की अंतिम तिथि 02 जून , 2022 (गुरुवार)
  नामांकन पत्रों की जांच 03 जून, 2022 (शुक्रवार)
  उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 06 जून, 2022 (सोमवार)
  मतदान की तिथि 13 जून, 2022 (सोमवार)
  मतदान का समय प्रातः 09:00– अपराह्न 04:00 बजे
  मतगणना 13 जून, 2022 (सोमवार) अपराह्न 05:00 बजे
  तिथि जिसके पहले चुनाव पूरा होगा 17 जून, 2022 (शुक्रवार)

 

  1. प्रेस नोट दिनांक 02-05-2022 के पैरा 06 में निहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देश लिंक- https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ जहां भी लागू हो, सभी व्यक्तियों द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पालन किए जाएंगे।
  2. ओडिशा के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उप चुनाव आयोजित करने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 के रोकथाम के उपायों के संबंध में वर्तमान निर्देशों का पालन किया जाए।