Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंडला में बंदियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

148
Tour And Travels

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिले की महिला जन-प्रतिनिधियों के साथ जिला जेल मंडला के बंदियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने बंदियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और उनके सुखमय भविष्य की कामना की। सभी बंदी भाइयों ने हर्षोल्लास के साथ राखी बंधवाई। इस अवसर पर जिला जेल विभाग का अमला मौजूद रहा।