Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंत्री श्रवण कुमार बोले – बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश करने का फैसला मुख्यमंत्री के हाथ में

41
Tour And Travels

बिहार

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश करने का फैसला पूरी तरह से मुख्यमंत्री के हाथ में है।

श्रवण कुमार ने बलिया जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘निशांत जी राजनीति में आते हैं या नहीं, यह नीतीश कुमार  पर निर्भर करता है। उनकी मंजूरी के बिना यह फैसला संभव नहीं है। हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि निशांत को बिहार के राजनीतिक परिदृश्य का ज्ञान है, समझ है और वह उसे समझ रहे हैं।''

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार के मुख्यमंत्री का उसी दिन नालंदा में पहले से कार्यक्रम निर्धारित था, जिसे रद्द नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।