Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़, 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

34
Tour And Travels

मुंबई
महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है।

क्या है पूरा मामला?
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया।

सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
सुरक्षा गार्ड ने हाथापाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंक्षी रक्षा खड़से भी पुलिस स्टेशन में पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।