Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट किया जारी, हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

22
Tour And Travels

हिसार
हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। आज से 2 दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज आंशिक बादल व रात में हवा चलने व गरज चमक के साथ कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे।