Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का बना मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड…

38
Tour And Travels

खजुराहो
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का एक रिकॉर्ड कायम हुआ है जिसके तहत एक दिन में 10 लाख से ज्यादा सदस्य एवं साढे सात लाख फॉर्म भरे गए एवं 10 लाख मिस्ड कॉल सदस्य बनने के लिए लोगों ने किया जिसके लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल  संतोष जी ने मध्य प्रदेश भाजपा की टीम को बधाई प्रेषित की है ।
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दो दिन चलाए गए सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड स्तर पर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, मध्य प्रदेश में अब तक 72 लाख सदस्यता एवं 67 लाख फॉर्म भरे गए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने कहा की सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश पूरे देश में एक रिकॉर्ड कायम करेगा ।