Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंदिरा बेदी ने मालदीव में छुट्टियों की खूबसूरत झलकियां की शेयर

30
Tour And Travels

मुंबई

मंदिरा बेदी ने मालदीव वकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। कई वीडियोज़ उन्होंने लगातार पोस्ट किए हैं, जिसमें वो अकेली नहीं बल्कि उनके दोनों बच्चे साथ दिख रहे हैं। अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ वकेशन प्लान करने वालीं मंदिरा ने इस बाच बच्चों को अपनी कंपनी बनाई है। मंदिरा ने कई सारे वीडियोज़ शेयर किए। लेटेस्ट वीडियो में मंदिरा समंदर पर बने रेजॉर्ट के पूल में पानी और धूप दोनों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।

मंदिरा बेदी दिख रही हैं बेहद फिट और स्लिम
मंदिरा ने लेटेस्ट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- फिफ्टी शेड्स ऑफ ब्लू और बहुत सारे रंग खुशियों के। इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मंदिरा इन झलकियों में काफी फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। लोगों ने सवाल भी किया है कि इस उम्र में इतनी स्टनिंग कैसे दिख सकती हैं। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी है कि वो इतनी फिट हैं कि उन्हें बॉन्ड मूवी में ट्राई करना चाहिए।

बच्चों के साथ वो भी पूल में जंप लगाती दिख रही हैं
वहीं वीडियो में बच्चों के साथ मस्ती वाली भी झलकियां मंदिरा ने दिखाई है। दरअसल बच्चों के साथ वो भी पूल में जंप लगाती दिख रही हैं। उन्होंने सवाल भी पूछा है कि सबसे अच्छा जंप किसने लगाया है। मंदिरा जिस तरह से अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं और अकेले माता-पिता का प्यार दे रही हैं, उसे देखकर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक ने कहा- आप अपने बच्चों का कितने अच्छे से खयाल रख रही हैं।

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को 2021 में खो दिया
साल 2021 में मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को खो दिया। हार्ट अटैक की वजह से उनकी निधन हो गया और अब वह दोनों बच्चों को अकेली पाल रही हैं। शादी के करीब 13 साल बाद 2011 में उन्हें बेटा वीर हुआ और 2020 में उन्होंने 4 साल की बच्ची तारा को गोद लिया था, जो अब करीब 8 साल की हो चुकी है।