Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता मैदान पर आए नजर, मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले जो संन्यास के हो सकते है, फैंस में हलचल

45
Tour And Travels

नई दिल्ली
भारतीय टीम के स्टार कप्तान और देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। हर आईपीएल में धोनी के संन्यास को लेकर खबरें उठती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे लगने लगा है कि ये धोनी की आखिरी मैच हो सकता है।

दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल-2025 का मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान 12वें ओवर की शुरुआत से पहले धोनी के माता-पिता को दिखाया गया। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। उनके माता-पिता को कभी भी मैच में नहीं देखा गया है। इसी कारण ये सवाल उठ रहे हैं क्या आज धोनी आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं।

धोनी ने कही थे ये बात
धोनी ने एक बार कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलेंगे क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ये अच्छा नहीं होगा जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आज का मैच चेन्नई के चेपॉक में ही है। धोनी हमेशा से जो करते हैं उसके बारे में किसी को भनक भी नहीं लगने देते। 2020 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था तब भी किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए टेस्ट से संन्यास भी धोनी ने साल 2014 में अचानक ही लिया था। टीम इंडिया की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी धोनी ने एकदम से लिया था।

पुराने रंग में नहीं हैं धोनी
धोनी विकेट के पीछे से अभी भी उसी फुर्ती से विकेटकीपिंग कर रहे हैं जिस तरह से पहले करते थे। हालांकि, उनकी बैटिंग में वो पैनापन नहीं दिखा है जिसके लिए वो जाने जाते थे। इसी कारण वह इस बार नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी दिखे हैं और अपने से पहले उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को भेजा था। उनके इस फैसले की आलोचना भी हुई थी।