Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाराष्ट्र में कोरोना से बच्चों के बचाव के लिए टास्कफोर्स का गठन

57
Tour And Travels

मुंबई, 27 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बच्चों का बचाव करने के लिए राज्य में बालरोग विशेषज्ञों का टास्क फोर्स गठित किया गया है। डॉ. सुहास प्रभू की अध्यक्षता में गठित यह टास्क फोर्स कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने और उपचार के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय का मार्गदर्शन करेगा। टास्कफोर्स में अध्यक्ष सहित 14 बालरोग विशेषज्ञ शामिल हैं।

टोपे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के बालरोग विशेषज्ञों से चर्चा की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने ही बच्चों के कोरोना से बचाव के लिए अधिकारियों को सुझाव देने की अपील की थी। इसी अपील के आधार पर आज बालरोग विशेषज्ञों के टास्कफोर्स का गठन किया गया है।

डॉ. सुहास प्रभू की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स में डॉ. विजय येवले, डॉ.बकुल पारेख, डॉ. बेला वर्मा, डॉ. सुधा राव, डॉ. परमानंद अंदनकर, डॉ. विनय जोशी, डॉ. सुषमा सावे, डॉ. जितेंद्र गव्हाणे, डॉ, प्रमोद जोग, डॉ. आरती किन्नीकर, डॉ. ऋषिकेश ठाकरे, डॉ. आकाश बंग को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। टास्कफोर्स महाराष्ट्र के सभी जिलों में बच्चों के इलाज के तौर तरीकों पर भी अध्ययन करेगा।