Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत रमेश हिंगोरानी के निवास पर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई, टीम जांच में जुटी

36
Tour And Travels

 भोपाल
 लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है।

यहां भी मारा छापा
जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अलसुबह पहुंची टीम
आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी।