Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्रम मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने ‘भारत के विकास में श्रमिकों की भूमिका’ नामक पुस्तक का विमोचन किया

663
Tour And Travels

इस पुस्तक का विमोचन 9 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस पुस्तक में भारत की विकास यात्रा में श्रमिकों के योगदान पर प्रख्यात शिक्षाविदों और पेशेवरों द्वारा लिखे गए 12 लेख शामिल किये गये हैं।

भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘आइकॉनिक वीक’ के एक भाग के रूप में वी वी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान ने ‘भारत के विकास में श्रमिकों की भूमिका’ पर एक पुस्तक प्रकाशित की थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HPHD.jpg