Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

क्याकिंग-केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा करेंगी पेरालम्पिक अभियान की शुरूआत

35
Tour And Travels

भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा 6 सितम्बर से अपने पेरिस पैरालम्पिक के अभियान की शुरूआत करेंगी। दोनों ही खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

प्राची यादव का यह दूसरा पैरालम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को वीएल-02 200 मीटर इवेन्ट में प्राची यादव हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 1:50 बजे से शुरू होंगे।

अकादमी की खिलाड़ी पूजा ओझा केएल-01 200 मीटर इवेन्ट के हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।