Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कैलाश खेमानी उपाध्यक्ष व मुकेश सिंघानिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

40
Tour And Travels

रायपुर

रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा नई कार्यकारणी का गठन के लिए वार्षिक आम सभा का आयोजन विगत दिनों राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव चुने गए। इनका कार्यकाल दो साल का होगा। नए पदाधिकारियों को राडा मेंबर्स ने शुभकामनाएं दी।

राडा प्रवक्ता द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी की गठन के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के अध्यक्ष श्री सी एस विगनेश्वेर एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष  श्री अमर परवानी, एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिघनिया और एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के सीईओ श्री  सहर्ष दमानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राडा सदस्य व प्रदेश के 75 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलर्स शामिल थे।

सचिव कैलाश खेमानी ने राडा द्वारा दो वर्षो में किये गए कार्यो का प्रेजेंटेशन दिया। साथ अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया और आगे वर्ष के प्रावधान से अवगत कराया। पश्चात नई कार्यकारणी के गठन की घोषणा हुई जिसमे अध्यक्ष रविन्द्र भसीन ( भसीन मोटर्स ), उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी (सिटी हौंडा) सचिव विवेक अग्रवाल (वंदना ऑटो ) व कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ( काइजेन टोयोटा ) को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षो के लिए चुना गया।