Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जिला क्षय केन्द्र से ईसीजी मशीन सहित 60 हजार से अधिक का सामान चोरी, तलाश जारी

65
Tour And Travels

राजगढ़,20 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित क्षय केन्द्र से अज्ञात बदमाश ईसीजी मशीन, एक पंखा और वजन तौलने की मशीन चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत 62 हजार 550 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार जिला क्षय केन्द्र समन्वयक महेन्द्र पुत्र भगवानसिंह लोधी निवासी शिवधाम काॅलोनी राजगढ़ ने बताया कि 22 दिसम्बर को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश केन्द्र से 60 हजार कीमती एक ईसीजी मशीन, एक नया पंखा और वजन तौलने की मशीन चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत 62 हजार 550 रुपए है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है ।