Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड-रांची में उप्र के CM योगी बोले-‘झामुमो और राजद ने घुसपैठियों के लिए बना दी झारखंड धर्मशाला’

35
Tour And Travels

रांची.

झारखंड विधानसभा को अब कुछ ही दिन रह गए। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए 'धर्मशाला' में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया, पत्थरबाजों, अराजकता फैलाने वालों का इलाज करने के लिए डबल इंजन सरकार की जरुरत है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की। यूपी के सीएम ने आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया है।
आदित्यनाथ ने कहा, "झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में बदल दिया गया है। उन्हें अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है।" उन्होंने आगे कहा, "बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली में तीन परिवारों ने व्यक्तिगत विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार किए।" यूपी के सीएम ने कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाले शासन में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा, गौरव और महिला सशक्तिकरण की गारंटी दे सकती है।"
पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर एकसाथ हमला बोला। उन्होंने तीनों पार्टियों पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि खरगे की पार्टी ने लोगों को झूठी गारंटी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में झारखंड की जनता परिवर्तन लाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा,  "इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर हमला किया है। पांच वर्षों में उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आज झारखंड के लोगों ने देखा कि उनकी अधिकांश बातें झूठी थी।" बता दें कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है।