Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ी

33
Tour And Travels

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिमनास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के  ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई  किया है। मुख्यमंत्री ने  खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दें। इस मौके पर झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी श्री दीपक कुमार साहू के साथ जिमनास्ट श्री विकास कुमार गोप, श्री चाहत कुमार केरकेट्टा, सुश्री दीपिका लामा, श्री आयुष, श्री टोनू गोपाल, श्री अमित गोप, श्री अनुराग कुमार, सुश्री हेमा कुमारी तथा सुश्री प्रिया यादव शामिल थीं।