Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मंत्री करेंगे जिलों में ध्वजारोहण

18
Tour And Travels

रांची।

गणतंत्र दिवस समारोह 2025  के अवसर पर माननीय मंत्रीगण विभिन्न जिलों के मुख्यालय  में झंडोत्तोलन करेंगे । इस संबंध में मंत्रिमंडल  सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम जारी किया गया है। माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर पलामू (डाल्टनगंज ) में झंडोत्तोलन करेंगे।

वहीं माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ,पश्चिमी सिंहभूम , माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ,गुमला , माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ,पाकुड़, माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ,पूर्वी सिंहभूम , माननीय मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी ,जामताड़ा , माननीय मंत्री श्री हाफिजुल हसन ,देवघर , माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ,गोड्डा , माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद ,बोकारो , माननीय मंत्री,श्री सुदिव्य कुमार ,गिरिडीह  में झंडोत्तोलन करेंगे एवं माननीय मंत्री,श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की,लोहरदगा में झंडोत्तोलन करेंगी ।