Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जमीन विवाद गोली मारकर एक की हत्या

176
Tour And Travels

सहरसा,07 जून(हि.स.)।जिले के बसनही थाना के महुआ-दोतारा गांव में सोमवार की सुबह मनोज मंडल(40) को गोली मार हत्या कर दी गई। घटना के कारण में जमीनी विवाद बताया जाता है।

पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार बासो मंडल एवं पृथ्वी मंडल के बीच वर्षों पुरानी विवाद चली आ रही है।दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद में कई हत्या हो चुकी है।हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से दोनों परिवारों के बीच विवाद शांत हो गया था।अचानक आज पुनः खूनी संघर्ष हो गया। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।