Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इजराइल के प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर की बातचीत, समुद्री यातायात की सुरक्षा को लेकर व्यक्त की चिंता

105
Tour And Travels

नई दिल्ली, 20दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मंगलवार को इज़राइल के प्रधानमंत्री महामहिम बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्तमान इज़राइल-हमास संघर्ष के घटनाक्रम की जानकारी दी।
दोनों नेताओं ने समुद्री यातायात की सुरक्षा को लेकर चिंताएं साझा कीं।
प्रधानमंत्री ने प्रभावित आबादी के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता दोहराई और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी बंधकों की रिहाई सहित संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।
दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।