Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आईएनएस सुनयना ने सेशेल्स में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया

165
Tour And Travels

भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुनयना ने 24 से 27 सितंबर 2022 तक सेशेल्स में संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण अभ्यास ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में भाग लिया। वाइस एडमिरल ब्रैड कूपरयूएस नेवसेंट द्वारा भारतीय नौसेना का सीएमएफ में स्वागत किया गया। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना के किसी युद्धपोत ने इस तरह के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(1)MPRP.jpeg

भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों के लिए संगोष्ठी के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री जागरूकता पर एक प्रशिक्षण व्याख्यान आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना टीम के करीबी समर्थन से सेशेल्स विशेष बलों के नेतृत्व में एचएमएस मॉन्ट्रोज़ पर विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (वीबीएसएस) सैन्य अभियान पर एक लाइव प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(2)MUKV.jpeg

इस कार्यक्रम को विशिष्ट आगंतुक के लिए आयोजित प्रदर्शन के अंतर्गत समन्वित किया गया था और सेशेल्स गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति श्री वेवेल रामकलावन और सीएमएफ के सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा देखा गया था। संयुक्त अभ्यास में भारतीय नौसेना की भागीदारी की काफी सराहना की गई।