Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

इंदौर :युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

37
Tour And Travels

 इंदौर
 इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई है और वह सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। जानकारी के मुताबिक बच्ची नर्मदापुरम की है और दो साल पहले आश्रम में आई थी।

बच्ची की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि इस साल जुलाई-अगस्त महीने में आश्रम में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में आश्रम में बड़ी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद इस आश्रम से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।

युगपुरुष आश्रम में सफाई और सभी व्यवस्थाएं करने के बाद बच्चों को यहां वापस लाया गया था। अब एक और बच्ची की मौत के बाद आश्रम में हडकंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
दूषित पानी से हुई थी बच्चों की मौत

युगपुरुष आश्रम में पहले 11 बच्चों की मौत दूषित पानी से होना सामने आई थी। आश्रम में पानी की जांच के लिए गए चार में से तीन नमूने दूषित मिले थे। यहां का पानी पीने लायक ही नहीं था। पानी के अंदर ई-कोली बैक्टीरिया मिला था। इसके साथ ही बीमार बच्चों में हैजे की पुष्टि भी हुई थी।

आश्रम में जांच के दौरान कई जगह सफाई नहीं मिली थी। जिसके बाद आश्रम को बंद करके यहां पर सफाई की गई और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया था। इस दौरान यहां के बच्चों को शहर के ही दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया था।