Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत का सिरदर्द खत्म, वरुण ने दिलाई सफलता, ट्रेविस हेड हुए आउट

48
Tour And Travels

दुबई
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं।
 
ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन
वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड भारत के लिए खतरा बन रहे थे। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोर 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 39 और स्मिथ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो ओवर में 11 रन दिए हैं।