Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत वर्ष 2047 तक विश्‍व के बड़े देश के रूप में उभरेगा- उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

104
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24 मई।राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत की वृद्धि बेरोक-टोक जारी है और वह वर्ष 2047 तक विश्‍व के बड़े देश के रूप में उभरेगा। उन्‍होंने कहा कि देश पहले की तुलना में बहुत आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी विकास दर उच्‍च स्‍तर पर होगी। उप राष्‍ट्रपति ने आज नई दिल्‍ली में बीएसएफ अलंकरण समारोह में सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों को उनकी उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। श्री धनखड़ ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत के विश्‍व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्‍यवस्‍था बनने की देश की उपलब्धि की सराहना की। उन्‍होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने, तस्‍करी और अन्‍य अवैध गतिविधियां रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों की भूमिका की भी प्रशंसा की। सीमा सुरक्षा बल के महिला कर्मियों की भूमिका के बारे में उप राष्‍ट्रपति ने कहा कि बेटी पढ़ाओ मंत्र ने लोकतंत्र के फलने-फूलने और अर्थव्‍यवस्‍था बढ़ने में मदद की है।