Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

2035 तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

179
Tour And Travels

नई दिल्ली, 27दिसंबर। ब्रिटेन की एक कंसल्टेंसी संस्‍था आर्थिक और व्यापार अनुसंधान- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च- सीईबीआर ने कहा है कि भारत 2035 तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वर्तमान में भारत पांचवें स्थान पर है। संस्‍था ने अपने वार्षिक वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल में कहा कि अगले पांच वर्षों में, भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वार्षिक वृद्धि दर औसतन छह दशमलव चार प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके बाद के नौ वर्षों में विकास दर औसतन साढ़े छह प्रतिशत रहने की संभावना है।

सीईबीआर ने कहा है कि 2037 तक विश्व का सकल घरेलू उत्पाद दोगुना हो जाएगा क्योंकि विकासशील अर्थव्यवस्थाएं विकसित देशों के पास पहुंच जाएगी।
संस्‍था ने कहा है कि 2022 में पहली बार वैश्विक अर्थव्यवस्था 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2023 में रुक जाने की आशा है क्योंकि नीति निर्धारक बढ़ते मूल्यों पर लगाम लगाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं।